सौर बाजार अस्पताल को जिला में नंबर 1 बनाए रखने वाले महबूब आलम को मिला पुरस्कार

सहरसा, अजय कुमार: जिले के सौर बाजार अस्पताल को लगातार जिला में नंबर वन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले तथा सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके उत्कृष्ट प्रबंधन और सेवाभावी कार्यकाल की बदौलत अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी (डीएम) के साथ मंच पर उपस्थित होकर महबूब आलम ने कई स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान डीएम ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिले के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने में महबूब आलम की भूमिका अनुकरणीय रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में अस्पताल की छवि बदल गई और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने लगी। आज भी सौर बाजार अस्पताल की उपलब्धियों में उनकी मेहनत और समर्पण को याद किया जाता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon