PURNIA NEWS : 24 अगस्त को अमौर में जुटेंगे एनडीए के बड़े नेता

PURNIA NEWS,विमल किशोर : 24 अगस्त को अमौर नगर पंचायत के हलालपुर में एनडीए घटक दलों के बड़े नेता पहुंचेंगे। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को हलालपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का पूर्व विधायक सवा जफर ने निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एनडीए घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में 41 पंचायत के एनडीए घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश राय ,राजेश कुमार शाह ,नगर पंचायत जल यु अध्यक्ष रहीम सागर ,मनोव्वर अंसारी, पप्पू आलम, मिट्ठू कुमार ,सरबुल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *