SAHARSA NEWS : पत्रकार के भाई का निधन, सलखुआ बाजार में शोक की लहर

SAHARSA NEWS सहरसा,अजय कुमार : अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के मुख्य बाजार निवासी पत्रकार वशिष्ठ भगत के छोटे भाई एवं पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद के चाचा समाजसेवी निरंजन कुमार (67 वर्ष) का गुरुवार को उनके पैतृक आवास सलखुआ में निधन हो गया है। जिस कारण सलखुआ बाजार में शोक का वातावरण व्याप्त है। वे गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए हैं। स्व. निरंजन कुमार सदैव ही गरीब लड़की की शादी एवं श्राद्ध कर्म में अनेकों लोगों को मदद किया करते थे। उनके निधन पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निरंजन कुमार एक रांची में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संवेदक थे।

उनके निधन से हमसभी को पारिवारिक क्षति हुई है। जिसका भरपाई संभव नहीं है। मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने उन्हें एक समाजसेवी के साथ हंसमुख व्यक्तित्व के धनी बताया। उन्होंने कहा कि निरंजन कुमार से मेरा भातृत्व संबध था। जिसकी भरपाई भविष्य में नहीं की जा सकती है। पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार ने भी समाजसेवी बताते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। मौके पर सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन सहित अन्य नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *