PURNEA NEWS : पूर्णिया जिले के ईस्ट ब्लॉक स्थित महाराजपुर पंचायत में लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी विश्व्रुपा घाट से बांसबारी भाया महाराजपुर तक की जर्जर सड़क के मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास आज सदर विधायक विजय खेमका ने किया। इस शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने सड़क के पुनर्निर्माण को क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जल्द ही इस काम के पूरा होने का भरोसा दिलाया।

विधायक विजय खेमका ने इस मौके पर कहा कि महाराजपुर में अशोक महलदार के घर से हाई स्कूल तक कच्ची सड़क का पक्कीकरण शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने मझेली चौक से बरसौनी चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की जानकारी भी दी, जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।

विधायक ने सिकंदरपुर शर्मा टोला, महाराजपुर बांसबारी आदिवासी टोला, ततमा टोला, वीरपुर बड़ी मुसहरी, राम टोला, बेगमपुर, और पुराना दुर्गा स्थान टोला में जाकर चौपाल पर जनसंवाद किया और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।

सदर विधायक ने आगे कहा कि एनडीए की सरकार में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं अब हर घर तक पहुंच चुकी हैं। पंचायतों में पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान और उद्यान के निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाले हैं।

इसके साथ ही, विधायक ने यह भी बताया कि वीरपुर, भटगामा, हिमतियारपुर, ठाढ़ा, बरसौनी और मरंगा पश्चिम सहित सात स्थानों पर नए हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

जनसंपर्क के इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, विनोद सिंह, रामानंद साह, हंजू उरांव, ज्योतिष ठाकुर, कमल दास, संजय किस्कु, बद्री ऋषि, राजू राम, विधानन्द साह, राज कुमार शर्मा, जितेंद्र मंडल, राधा देवी, रूप लाल ऋषि, बिट्टू हांसदा, बिनोद गोस्वामी, महेश ऋषि, मंगल पोद्दार, मोतीलाल मरर, और सोनू रजक सहित सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *