Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
Purnia News
पूर्णिया

सुबोध नगर कस्बा की करुण त्रासदी: एक ही बस्ती के पाँच लोगों की डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सिंचाई विभाग पर उठे गंभीर सवाल

By अंग इंडिया न्यूज़
August 23, 2025 2 Min Read
0

पूर्णिया, नंदकिशोर: कस्बा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड नं. 24 कुम्हार टोला में रविवार की शाम लगभग चार बजे ऐसा हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। महज़ 9 साल की मासूम गौरी कुमारी पानी में डूब गई और उसे बचाने के प्रयास में उसकी मामी सुलोचना देवी (30 वर्ष) भी जिंदगी गंवा बैठीं। परिजनों को बचाने दौड़े तीन और युवक—शेखर कुमार (21), करण कुमार (21) और सचिन कुमार (18)—भी एक-एक कर पानी में समा गए। देखते ही देखते एक ही मोहल्ले की पाँच जिंदगियाँ मौत के आगोश में समा गईं।

घटना के बाद आसपास का माहौल मातम में बदल गया। हर गली में चीख-पुकार मची हुई है। मृतकों का शव सदर अस्पताल पूर्णिया लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के दौरान जिला अधिकारी अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी शेरावत खुद पहुंचे। परिजनों की हालत रो-रोकर बदतर थी, जिन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों और नेताओं ने पाँचों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की माँग की है। वहीं जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकारी स्तर पर जो भी सहायता संभव होगी, दी जाएगी।

जिलाधिकारी अंशुल कुमार का बयान
जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा— “यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। पाँच मासूम जिंदगियों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। तत्काल आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और संबंधित विभाग की लापरवाही की जाँच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।”

Purnia News

गाँव वालों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने सड़क और बाँध निर्माण के लिए बाहर से मिट्टी लाने के बजाय बगल में ही करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया था। बारिश के बाद उसमें पानी भर गया और वही मौत का कुंड साबित हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर विभाग ने थोड़ी सावधानी बरती होती तो आज पाँच-पाँच घरों में चिता न जल रही होती। इस दुखद हादसे ने पूरे कस्बा को हिला दिया है। हर किसी की आँखें नम हैं और जुबान पर एक ही सवाल—क्या इन निर्दोषों की मौत का जिम्मेदार सिंचाई विभाग है?

Tags:

PURNIA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
e-Paper
Previous

ANGINDIA e-Paper 22.08.2025

Purnia News
Next

कल विद्या विहार में वैल्यू एजुकेशन और वी.आर. लैब का उद्घाटन, पूर्व छात्रों संग शिक्षा में नवाचार की नई पहल

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme