Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

By अंग इंडिया न्यूज़
June 10, 2026 2 Min Read
0

पूर्णियाँ: पूर्णियाँ विश्वविद्यालय एक बार फिर अपनी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर चर्चा में है। कुलपति के आदेश पर कुलसचिव के हस्ताक्षर से जारी प्रतिनियोजन आदेश में ऐसे कर्मचारी का नाम शामिल कर दिया गया, जिनका निधन करीब साढ़े तीन महीने पहले हो चुका था। इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलपति कार्यालय की निगरानी और कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए जारी सूची में डीएस कॉलेज, कटिहार के दिवंगत लिपिक का नाम भी दर्ज था। हैरत की बात यह है कि कर्मचारी के निधन के महीनों बाद भी विश्वविद्यालय के अभिलेखों में उनकी सेवा स्थिति अद्यतन नहीं हुई और उनके नाम पर प्रतिनियोजन आदेश तक जारी कर दिया गया।

शिक्षा जगत में इस घटना को साधारण त्रुटि मानने के बजाय प्रशासनिक विफलता के रूप में देखा जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि जब कुलपति के आदेश से कोई सूची जारी होती है, तो क्या उसके तथ्यों का सत्यापन नहीं किया जाता? यदि मृत कर्मचारी तक का रिकॉर्ड अद्यतन नहीं है, तो विश्वविद्यालय के अन्य प्रशासनिक निर्णयों की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न उठना स्वाभाविक है। आलोचकों का कहना है कि विश्वविद्यालय में निर्णय लेने की प्रक्रिया कागजी औपचारिकताओं तक सीमित होकर रह गई है। आदेश जारी करने से पहले यदि संबंधित कर्मियों की स्थिति की समीक्षा की जाती, तो ऐसी शर्मनाक स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया है। हालांकि, यह सवाल अब भी कायम है कि आखिर ऐसी चूक की जवाबदेही किसकी है—उस शाखा की जिसने सूची तैयार की, कुलसचिव की जिन्होंने हस्ताक्षर किए, या उस व्यवस्था की जिसके मुखिया कुलपति हैं? यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच यह चर्चा तेज है कि यदि मृत कर्मचारी को भी प्रतिनियोजित किया जा सकता है, तो विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और निर्णयों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

Tags:

PURNEA NEWSPURNIA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴

Recent Posts

  • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
  • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme