कल विद्या विहार में वैल्यू एजुकेशन और वी.आर. लैब का उद्घाटन, पूर्व छात्रों संग शिक्षा में नवाचार की नई पहल

पूर्णिया: पूर्णिया के प्रतिष्ठित विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में कल रविवार, 24 अगस्त 2025 को वैल्यू एजुकेशन लैब और वर्चुअल रियलिटी (वी.आर.) लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र जो अब विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में बिहट नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप, जोखिहाट के बीडीओ सय्यम राज, भागलपुर के डीपीआरओ अविनाश कुमार, वैल-एड इनिशिएटिव्स के संस्थापक मयंक सोलंकी और मेटाबुक एक्सआर के निदेशक राकेश पांडेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे जूनियर एकेडमिक ब्लॉक और ईस्ट ब्लॉक में किया जाएगा। प्राचार्य श्री निखिल रंजन एवं निदेशक इं. रंजीत कुमार पॉल ने सभी आमंत्रितों से अपील की है कि वे इस शिक्षा में नवाचार और मूल्यों को समर्पित पहल में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इसे सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *