PURNIA NEWS: माफा पेट्रोल पंप, मरंगा में किसान मेला एवं मेडिकल कैंप का आयोजन

पूर्णिया: PURNIA NEWS  भारत पेट्रोलियम द्वारा संचालित माफा पेट्रोल पंप, मरंगा पूर्णिया के सौजन्य से बुधवार को पंप परिसर में किसान मेला एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों किसानों, ग्राहकों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

लाइन बाजार, पूर्णिया स्थित मिमांसा यूरो केयर अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमित रंजन एवं उनकी टीम — सुरज कुमार, चांद एवं सुमन कुमार ने मरीजों का ब्लड शुगर, बीपी तथा आंखों की जांच की।

कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

PURNIA NEWS

ग्राहकों एवं किसानों को जूट का थैला और अंगवस्त्र भेंट स्वरूप पीबीसीएल सेल्स अधिकारी रितेश कुमार, सीआरई निर्भय कुमार तथा संचालक प्रतिनिधि श्री रामकुमार यादव द्वारा वितरित किए गए।

इस आयोजन को लेकर किसानों एवं ग्राहकों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने माफा पेट्रोल पंप, मरंगा के इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों को धन्यवाद दिया। माफा पेट्रोल पंप की विश्वसनीयता एवं क्वालिटी की चर्चा वर्षों से सम्पूर्ण पूर्णिया में कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *