PURNIA NEWS : बसंतपुर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि, मंतक युवक के स्वजनों को दी संतावना

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि मो आफताब आलम उर्फ पप्पू खान बसंतपुर गांव पहुंचे तथा मृतक युवक के स्वजनों को संतावना दी । यह बता दें कि माधी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने गांव के अरूण चंद्र झा अपने दो पुत्रों सूरज उर्फ गुडु झा तथा प्रीतम झा के साथ त्रिमुहानी घाट पर गए थे । स्नान के क्रम में उनका छोटा पुत्र डूबने लगा था, जिसे बचाने में उनका मंझला पुत्र सूरज डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी ।

इसी को लेकर जब सूरज का शव अंत्यपरीक्षण के बाद गांव पहुंचा, तब सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि मो आफताब आलम उनके घर पहुंचे तथा सूरज के पिता सहित उनके स्वजनों को संतावाना दी । उन्होंने संतावना देते हुए कहा कि भगवान को यही मंजूर था, उनके आगे किसी का चलता नहीं है । इस दुख की घडी में सांसद पप्पू यादव सहित उनके सभी कार्यकत्र्ता उनके साथ हैं । उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा उनकी आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस अवसर पर अमरनाथ झा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon