PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि मो आफताब आलम उर्फ पप्पू खान बसंतपुर गांव पहुंचे तथा मृतक युवक के स्वजनों को संतावना दी । यह बता दें कि माधी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने गांव के अरूण चंद्र झा अपने दो पुत्रों सूरज उर्फ गुडु झा तथा प्रीतम झा के साथ त्रिमुहानी घाट पर गए थे । स्नान के क्रम में उनका छोटा पुत्र डूबने लगा था, जिसे बचाने में उनका मंझला पुत्र सूरज डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी ।इसी को लेकर जब सूरज का शव अंत्यपरीक्षण के बाद गांव पहुंचा, तब सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि मो आफताब आलम उनके घर पहुंचे तथा सूरज के पिता सहित उनके स्वजनों को संतावाना दी । उन्होंने संतावना देते हुए कहा कि भगवान को यही मंजूर था, उनके आगे किसी का चलता नहीं है । इस दुख की घडी में सांसद पप्पू यादव सहित उनके सभी कार्यकत्र्ता उनके साथ हैं । उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा उनकी आत्मा के लिए भगवान से प्रार्थना की । इस अवसर पर अमरनाथ झा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे । Post navigationPURNIA NEWS : डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को पिलाया मलमूत्र, एक आरोपी गिरफ्तार PURNIA NEWS : बिहार शिक्षक एकता मंच ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम एवं डीईओ को सौंपा आवेदन।