पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने महिला महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण, उपस्थिति बढ़ाने और स्वच्छता पर दिया जोर

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने आज पूर्णिया महिला महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश दिया कि छात्राओं की उपस्थिति 75% तक सुनिश्चित कराई जाए। कुलपति ने छात्राओं से भी आग्रह किया कि वे अपनी सहेलियों को नियमित कक्षाओं में आने के लिए प्रेरित करें, अन्यथा कम उपस्थिति पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से बातचीत कर शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए कुलपति ने संतोष प्रकट किया, साथ ही छात्रावास (हॉस्टल) परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हॉस्टल को पुनः क्रियाशील करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं। अंत में कुलपति प्रो. सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे शैक्षणिक अनुशासन और गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *