ARARIA /PURNIA,नंदकिशोर : इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का काफिला शनिवार को कस्बा पार करने के बाद गढ़ बनैली के पास अचानक रुक गया। काफिला सीधे स्थानीय “अपना ढाबा” पर जा पहुंचा, जहां राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, शकील अहमद खान सहित कई नेताओं ने चाय, बिस्कुट और मैगी का नाश्ता किया।
ढाबा मालिक अमृत कुमार साह बताते हैं कि उन्हें पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया जब अचानक राहुल गांधी का काफिला उनकी दुकान के सामने रुका और नेता स्वयं चाय-नाश्ता करने के लिए बैठ गए। ग्रामीण और यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल बेहद उत्साहपूर्ण हो गया।



