ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया जिले के कुर्साकांटा बाज़ार में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ सुनीत कुमार साह (52) नामक व्यक्ति ने सुंदरी हाट में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। सुनीत कुमार साह, जो रामलाल साह के पुत्र थे मंगलवार को आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलते ही कुआड़ी थाना के सब-इंस्पेक्टर उदयभान और सुधीर कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को फाँसी से नीचे उतारा और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद, मंगलवार दोपहर 2 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया गया। प्रारंभिक जाँच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
मृतक के भतीजे गणेश कुमार के अनुसार, सुनीत पिछले छह महीनों से तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे, जिसे आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुनीत गुरुवार को कोर्ट केस की तारीख के लिए अररिया गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे थे। परिजनों को जानकारी मिली थी कि वह अपने ससुराल, नेपाल चले गए थे। स्थानीय लोगों ने सुनीत को एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति बताया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम की जाँच के निष्कर्षों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



