PURNIA NEWS : कसबा में भाजपा किसान मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अमरदीप कुंवर उर्फ मिंकु कुंवर के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, धमदाहा विधानसभा बूथ सशक्तिकरण संयोजक कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी, कैलाश मेहता तथा जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनार्दन पासवान मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद साह, लाल बहादुर, जिला महामंत्री मिंकु कुंवर, जिला मंत्री दीपक कुमार सिंह, अभिनंदन कुमार साह, जिला प्रवक्ता सुनील भगत, कोषाध्यक्ष प्रताप भान रैना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, सिकंदर मंडल तथा भाजपा के नवमनोनीत जिला प्रवक्ता विकास चौधरी का भी सम्मान हुआ। मौके पर सुनील कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी का जिला मोर्चा और अधिक मजबूत व सशक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *