ARARIA NEWS : राष्ट्रीय खेल दिवस पर अररिया में खेल सप्ताह का आयोजन, बच्चियों ने दिखाया हुनर

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अररिया जिले के विभिन्न प्रखंडों में ‘खेल सप्ताह’ का आयोजन किया गया। नोडल पदाधिकारी मिशन शक्ति सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना था।

इसी कड़ी में आज नरपतगंज, फारबिसगंज और पलासी प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, म्यूजिकल चेयर के साथ-साथ क्विज़, पेंटिंग, गायन, नृत्य और कविता जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं। कार्यक्रम के बाद, विजेता बच्चियों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) का लोगो लगे बैग, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, मैडल, कैप और टी-शर्ट वितरित किए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को नाश्ता भी दिया गया।इस अवसर पर बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और स्वागत गान से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, जिला हब के सभी कर्मी, वन स्टॉप सेंटर (OSC) के कर्मी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका और कस्तूरबा की शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon