28 अगस्त को इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शटडाउन नोटिस

पूर्णिया: बिजली उपभोक्ताओं को सावधान करते हुए विद्युत विभाग ने 28 अगस्त को निर्धारित तीन अलग-अलग फीडरों पर शटडाउन की सूचना जारी की है। विभाग ने बताया कि यह शटडाउन सुरक्षा कारणों और आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी है। सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक लाइनबाजार पीएसएस से जुड़े 11 केवी शिव मंदिर फीडर पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण शटडाउन रहेगा। इससे बाड़ीहाट, शिव मंदिर रोड और लाइनबाजार चौक के आस-पास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मधुबनी पीएसएस से जुड़े 11 केवी टाउन 1 फीडर पर पेड़ की डाल कटाई का कार्य होगा, जिससे टैक्सी स्टैंड, आस्था मंदिर, ऑफिसर्स क्वार्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित आस-पास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाइनबाजार पीएसएस से जुड़े 11 केवी रामबाग फीडर पर नए फीडर निर्माण का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान भूतनाथ मंदिर, डीएम मोड़, प्रभात कॉलोनी, रामबाग, हॉप चौराहा, पोस्टमार्टम रोड, बिहार टॉकीज रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, रामबाग SBI, एसएनएसवाई रोड जैसे इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे शटडाउन अवधि के दौरान आवश्यक तैयारियां कर लें और सहयोग बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *