PURNIA NEWS : बिरौली बाजार में धूमधाम से श्रीगणेश चतुर्थी महापूजा का हुआ शुभारंभ

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : गणेश चतुर्थी के अवसर पर लगातार चौथी बार श्रीगणेश पूजन के साथ चार दिवसीय भव्य मेला का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन श्रीगणेश पूजा सेवा समिति के बैनर तले किया जा रहा है। श्रीगणेश पूजन उत्सव के लिए बनाए गए भव्य पंडाल में पूरे विधि- विधान के साथ बनारस से आए विद्वान पंडित ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रीगणेश जी की प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा किया।

भजन-कीर्तन के साथ ही गणपति बप्पा मोरिया की उद्घोष से पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होने लगा है। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन में बाहर से बुलाए गए कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण और आकर्षक झांकी की प्रस्तुति की जाएगी।इसके अलावा यहां पर विशाल एवं भव्य मेला का भी आयोजन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *