PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : 17 सालों से जलजमाव से जूझ रही आवादी ही नहीं, बल्कि लगभग दर्जनभर गांवों का चैराहा कहे जानेवाले तेलडीहा गांव की तीनों सडकों पर के जलजमाव से मुक्ति दिलाने का कार्य विधायक शकर सिंह के प्रयास से शुरू हो गया है । इससे सिर्फ तेलडीहा की आवादी ही नहीं, बल्कि आसपास के लगभग दर्जनों गांव के लोगों ने विधायक को बधाई दी है । यह बता दें कि तेलडीहा गांव होकर कोयली सिमडा पूरब, पश्चिम, लक्ष्मीपुर छर्रापटी, गोडियरपटी श्रीमाता पंचायतों के लोग मुख्यालय इसी होकर जाते हैं । ठीक इसी तरह एसएच के बीचो-बीच गांव होने के कारण यहीं से लोग अपने गांव भी जाते हैं, परंतु दूर्भाग्य कि इस गांव के बीच से गुजरनेवाली तीन सडकों पर जांघ भर पानी का जमाव पूरे बरसात रहता है । इससे यहां के लोग तो कष्ट झेल ही रहे थे l
इससे अन्य गांव के लोग भी काफी कष्टों का सामना करते थे । इसकी शिकायत यहां के लोगों ने विधायक शंकर सिंह से की । विधायक ने तुरंत यहां इंजीनियर के साथ टीम भेजी तथा तिरंगा चैक से गुजरनेवाली तीनों सडक, बिंदटोली की सडक एवं एसएच 65 से बीच गांव कालीस्थान को जोेडनेवाली सडक जहां जलजमाव होता था, उसका सर्वे करवाया । महज एक माह के अंदर अपने विधायक निधी से इस सडक पर जलजमाव से मुक्ति का कार्य आरंभ करवा दिया है । इस संबंध में गांव के युगल किशोर यादव, सनोज चैबे, महानंद जायसवाल, छेदी जायसवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ब्रहमदेव महतो, बाबूलाल महतो, उमश महतो, शंकर जायसवाल, अनिल मुंडा सहित सभी ने एकस्वर में कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि निकट भविष्य में इस जलजमाव से मुक्ति मिल पाएगी । पूर्व में गांव की सडकों की मरम्मती तो की गई, परंतु इस जलजमाव से किसी ने मुक्ति दिलाने का प्रयास किसी ने नहीं किया था । जबकि पिछले 17 सालों में यहां ना जाने कितने सांसद-विधायक बने । उन्होंने इसके लिए विधायक शंकर सिंह को बधाई दी है ।



