Purnia News: भवानीपुर में सड़क हादसे में एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर थाना क्षेत्र के छोटी डुमरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय बीरेंद्र ऋषि की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ पोस्ट ऑफिस से रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बीरेंद्र को भवानीपुर सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया।

लेकिन पूर्णिया ले जाते समय धमदाहा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *