PURNIA NEWS : बनमनखी थाना पुलिस की कार्रवाई, दो युवक हथियार की फोटो सहित गिरफ्तार

PURNIA NEWS : बनमनखी थाना पुलिस ने कल वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट ढककर चल रहे थे और उनके मोबाइल फोन में आग्नेयास्त्र के साथ खींची गई तस्वीरें बरामद हुईं, जिनका उपयोग समाज में भय फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जप्त की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटू कुमार, पिता कारी यादव और अनिल कुमार, पिता कृत्यानंद यादव, दोनों निवासी बैसाढ़, वार्ड संख्या-07, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *