SAHARSA NEWS : सिविल सर्जन ने स्पर्श इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : सटीक निदान बेहतर स्वास्थ्य क़ी पहचान के साथ स्पर्श इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स सेंटर क़ी शुरुआत शुक्रवार से पूरब बाजार स्थित पुरानी राइस मिल में डॉ अंकुर चाँद नेतृत्व में आरम्भ हो चूका है। स्पर्श इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक्स सेंटर का विधिवत उद्घाटन डॉ. रतन कुमार झा सिविल सर्जन, सहरसा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठत सर्जन डॉ. नरेश झा, अवनीश कर्ण, डॉ. अंकुर चाँद एम डी रेडीयोलॉजिस्ट, डॉ. आकांक्षा चाँद बी डी एस, एम डी एस, ललन शर्राफ एम एल सी, मनीष सर्राफ सी ए, राजकुमार चाँद व किरण चाँद मेंटर के रूप में मौजूद रहे।बताते चलें कि डॉ.अंकुर चाँद जिन्होंने देश – विदेश के कई बड़े संस्थानों में रेडियोलॉजीस्ट डॉक्टर के रूप में योगदान दिया है, जाहिर है कोसी क्षेत्र के लोग इनके लम्बे अनुभव का फायदा उठा सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *