PURNIA NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं – भवानीपुर के सोनमा पंचायत के ग्रामीणों का ऐलान

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनमा पंचायत कर दर्जनों लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं कि तख्तियाँ लेकर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की बात कही । दरोगी टोला के दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों ने एक स्वर में कहा कि आजादी के समय ही दरोगी टोला गांव बसा था । लेकिन आजादी के इतने वर्षों बाद भी दरोगी टोला जाने के लिए आजतक एक सड़क नहीं बन पाया है । सड़क नहीं होने से आज भी दरोगी टोला के लोग खेतों की मेढ़ और पगडंडी के सहारे गांव आते जाते हैं । ज्ञात हो कि सोनमा गांव के दरोगी टोला की कुल आबादी चार सौ से ज्यादा है और यहां तीन सौ से ज्यादा मतदाता हैं । डेढ़ सौ से ज्यादा घरों वाले दरोगी टोला आने-जाने के लिए आज तक एक अदद सड़क नहीं बन पाया है ।दरोगी टोला के सीताराम मंडल, कंचन मंडल, चैतू मंडल, अम्बिका मंडल, गणेश मंडल, गुदर मंडल, रुकमणी देवी, काणा देवी, रीना देवी, सुमित्रा देवी, गनिता देवी, दुलारी देवी, तिलिया देवी, चंदन कुमार सहित समूचे गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जब हमलोगों के तरफ सरकार ध्यान ही नहीं देता है तो हमलोग चुनाव के समय वोट डालकर क्या करेंगे ।

आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि आजादी के बाद से इस गांव के लोगो की याद सिर्फ चुनाव के समय नेताओं को आती है और उसके बाद इस गांव की दुर्दशा देखने कोई नहीं आता है । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोग यहां से विधायक बनाने के साथ साथ मंत्री तक बनाने का काम किये लेकिन उनलोगों को हमारे गांव में सड़क बनाने के लिए कोई ध्यान तक नहीं दिया । दरोगी टोला के सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि चुनाव से पहले उसके गांव आने-जाने के लिए सड़क नहीं बना तो वह सभी लोग आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे । ग्रामीणों ने साफ-साफ कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि आये या अधिकारी हमलोग किसी की बात नहीं मानेंगे और वोट बहिष्कार हर हाल में करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *