PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : आज भी सरकारी विद्यालयांे में ऐसे विद्यालय हैं, जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति के भी ऐसे गुण भरे जाते हैं, जो किसी भी मंच पर अपना लोहा मनवाने से नहीं चूकते हैं । ऐसा ही कला का जलवा बिरौली मध्यविद्यालय के बच्चों ने बिरौली बाजार में आयोजित गणेश महोत्सव में देखने को मिला । उन्होंने अध्यात्मिक चेतना को तो जगाया ही, साथही अपनी कला का भी बेहतर नमूना पेश किया । यह बता दें कि बिरौली बाजार में प्रत्येक साल गणेश चतुर्दशी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं, जिसमें स्थानीय कलाकार, विद्यालय के बच्चों के कार्यक्रम सहित बाहर से आनेवाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं ।
इसी के तहत मध्यविद्यालय, बिरौली बाजार के प्रधान सुनीत कुमार के सानिध्य में शिक्षा पा रहे बच्चों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया, जिनकी हरओर सराहना की जा रही है । इस विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीकष्ण द्वारा कालिया शेषनाग के मर्दन का चरित्र-चित्रण वखुबी किया था । इन बच्चों ने भगवान श्रीकष्ण एवं उनके बाल सखा के रूप को जिस प्रकार हु-ब-हु चित्रण किया, उससे दर्शक वाह-वाह कर उठे । मौके पर इस कार्यक्रम में पहुंचे नगर पंचायत के मुख्य पार्षद निरंजन कुमार मंडल, जदयू के पूर्व विधायक प्रत्याशी कलाधर मंडल आदि ने कहा कि जहां शिष्टाचार है, वहां सबकुछ है । उन्होंने विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बेहतरीन कला की खूब सराहना की ।
उन्होंने कहा कि यह संस्कार सिर्फ बच्चे की कला को प्रदर्शित नहीं करता है, बल्कि वह उस विद्यालय के शिक्षकों के संस्कार को भी प्रदर्शित करता है । उन्होंने इसके लिए विद्यालय प्रधान सुनीत कुमार, मो रियाजुदीन सहित सभी शिक्षकों को धन्यवाद एवं बधाई दी कि ये अपने विद्यालय के बच्चों में शिष्टाचार एवं संस्कार भर रहे हैं । इस अवसर पर हजारो की संख्या में दर्शक मौजूद थे ।




