स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप को भव्य और अभूतपूर्व बनाने को लेकर एसोसिएशन की बैठक आयोजित

पूर्णिया: बिहार राज्य रोड साइकिलिंग का 17 वां चैंपियनशिप जो 6 एवं 7 सितंबर को पूर्णिया में होना है के तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन की अति महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बस स्टैंड स्थित विवाह भवन में आयोजित किया गया। बैठक संचालन करते हुए सचिव विजय शंकर ने उपस्थित सदस्यों से का कि चैंपियनशिप को सफल और अभूतपूर्व बनाने के लिए हम सबों को सक्रियता पूर्वक अपने अपने जिम्मेदारी को निभाना होगा। अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारी टीम में आप जैसे उर्जावान, समर्पित,सक्षम, साधन सम्पन्न सदस्यों की टीम है जो बड़े से बड़े कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। आज से हमलोगों को पुरे जोर शोर से लग जाना है।

बैठक में उपस्थित पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के डाक्टर आलोक कुमार, डाक्टर अंगद चौधरी, शशांक शेखर सिंह, नन्दकिशोर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, दीपक कुमार, राणा प्रताप सिंह, मनोहर कुमार ,एस के सरोज आदि ने आयोजन के सफलता के लिए अपने अपने विचार और सलाह रखे। मिडिया प्रभारी पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि 6 एवं 7 सितंबर को पूर्णिया में होने वाले राज्यस्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप जिसमें 20 जिले के लगभग 400 से 500 बालक और बालिका प्रतिभागियों के भाग लेने की सूचना है। जिसके लिए भोजन,आवास, यातायात, स्वास्थ्य, सेवा- सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था एसोसिएशन द्वारा की जा रही है। शहर में प्रचार प्रसार के लिए बड़े बड़े होर्डिंग एवं ध्वज लगाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल बेलौरी में ट्रैक, स्वागत कार्यालय, मेडिकल शिविर , पारितोषिक वितरण मंच, सांस्कृतिक मंच आदि का निर्माण अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है की प्रतिभागियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। साइकिलिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा साइकिलिंग से होने वाले शारीरिक स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के चैंपियनशिप का आयोजन आवश्यक और सराहनीय है।

साइकिलिंग से स्वास्थ्य लाभ होने के साथ साथ सरकार द्वारा खिलाड़ियों व साइक्लिस्टों को सरकारी सेवा में भी आरक्षण दिया जा रहा है और बढ़ावा दिया जा रहा है। पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन पूर्णिया के साइकिलिस्टों के साथ साथ खिलाड़ियों से आह्वाहन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में चैम्पियनशिप में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं तथा अपने कौशल का प्रदर्शन करें। नये प्रतिभागी जिला स्कूल रोड स्थित एसोसिएशन कार्यालय आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। चैम्पियनशिप को सफल बनाने के लिए आज की बैठक में अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर, कोषाध्यक्ष कृष्णा भगत, शशांक शेखर सिंह, सुरेन्द्र कुमार सरोज, मनोहर कुमार, नन्दकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, तौफीक आलम, पंकज श्रीवास्तव, डाक्टर रुवी सिंह, शिवानी सिंह, दिलिप कुमार तिवारी, प्रणव प्रवीण, अमरेन्द्र यादव, आशीष चौधरी, रितिक राज, निशिथ, सुमन कुमार सिंह, उज्जवल गुप्ता, आशीष चौधरी, डाक्टर आलोक कुमार, डाक्टर सुजीत कुमार मिश्रा, डाक्टर अंगद चौधरी, डाक्टर अनुराग मोहन, गुड्डू, कृष्ण कुमार, इन्द्रजीत साह, अनिल लोहिया,अमर सिंह, भूषण, आलोक लोहिया, सुनिल लोहिया,राजू झा, राजीव रंजन, शंकर सिंह सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *