ARARIA NEWS : जोगबनी से आगरा कैंट के लिए चलेगी 11 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए जोगबनी से आगरा कैंट के बीच 11 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन जोगबनी, फारबिसगंज सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04195 (आगरा कैंट से जोगबनी): यह ट्रेन आगरा कैंट से हर शुक्रवार, 12 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक (26 सितंबर को छोड़कर) चलेगी।

यह शाम 6:00 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी और शाम 6:45 बजे जोगबनी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04196 जोगबनी से आगरा कैंट यह ट्रेन जोगबनी से हर शनिवार, 13 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक (27 सितंबर को छोड़कर) चलेगी। यह रात 9:00 बजे जोगबनी से रवाना होगी और रात 9:25 बजे फारबिसगंज से गुजरेगी। यह स्पेशल ट्रेन ग्वालियर, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा, खगड़िया, कटिहार ,पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज होते हुए जोगबनी तक जाएगी, जिससे कई शहरों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। यह सेवा आगामी त्योहारी मौसम और यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon