ARARIA NEWS : फारबिसगंज में 36वें प्रांतीय एथलेटिक्स समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, 800 खिलाड़ी होंगे शामिल

ARARIA NEWS : फारबिसगंज स्थित श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी 36वें प्रांतीय एथलेटिक्स समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने इस दौरान आचार्यों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह खेल प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का अवसर भी है, इसलिए खिलाड़ियों और आगंतुकों के स्वागत, भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर खेल मैदान की तैयारी तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने भरोसा दिलाया कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी। गौरतलब है कि यह भव्य आयोजन 5 से 7 सितंबर तक फारबिसगंज हवाई मैदान में होगा, जिसमें उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न जिलों से करीब 800 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पूर्णिया विभाग के प्रवासी कार्यकर्ता गणेश प्रसाद, प्रांत के प्रचार प्रमुख ललन कुमार राय, जगन्नाथ झा, संतोष राय, श्रीप्रसाद राय सहित विद्यालय परिवार के सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *