PURNIA NEWS : प्रो० इस्तियाक अहमद की नियुक्ति पर छात्र जदयू के किशन भारद्वाज ने दी बधाई

PURNIA NEWS : पूर्णिया कॉलेज के वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो० इस्तियाक अहमद को पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया का फाइनेंस ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके इस दायित्व ग्रहण करने पर शिक्षा जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर छात्र जदयू पूर्णिया के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किशन भारद्वाज ने प्रो० अहमद से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। किशन भारद्वाज ने कहा कि “प्रो० इस्तियाक अहमद एक अनुभवी एवं योग्य शिक्षक हैं, उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था और भी पारदर्शी एवं सुदृढ़ होगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रो० अहमद की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता लंबे समय से छात्रों और शिक्षकों के बीच सम्मान का विषय रही है। उनका यह नया दायित्व निश्चित ही विश्वविद्यालय को नई दिशा देगा। इस मौके पर छात्र जदयू के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और सबों ने प्रो० अहमद को शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय परिवार सहित पूरे जिले में इस नियुक्ति को शिक्षा जगत के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *