SAHARSA NEWS : त्रिवेणी कला संगम में गायक संजीव कश्यप को किया सम्मानित

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार व संगीत नाटक अकादेमी एवं धूमकेतु रंग मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित मंडी हॉउस के त्रिवेणी कला संगम में कई महत्वपूर्ण लोगो को सम्मानित किया गया।त्रिवेणी कला संगम सभागार में आयोजित धूमकेतु द्वारा अगुरवान नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर ईस्ट एन वेस्ट के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, अखिलेश मिश्र, पंडित तरुण झा,डा प्रकाश झा और गायक संजीव कश्यप को सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने अतिथियों को पाग चादर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल एवं सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ये सम्मान मैं अपने माता पिता के लिये समर्पित करता हूँ l नाटक के सूत्रधार किसलय कृष्ण और निर्देशक राजीव मिश्रा के निर्देशन में बेहतरीन नाटक का मंचन किया गया। संजीव कश्यप ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मैथिली लोककला साहित्य संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन हेतु इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *