सहायक खजांची थाना पुलिस की तत्परता से बाइक चोर चढ़ा हत्थे, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में 31 अगस्त 2025 को हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विष्णु कुमार, पिता रघुनंदन सहनी, निवासी काढ़ागोला, थाना बरारी, जिला कटिहार के रूप में हुई है। थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *