Araria News: भाजपा कार्यालय में हुआ ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ के शुभारंभ का डिजिटल प्रसारण

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के शुभारंभ का कार्यक्रम आज भाजपा कार्यालय, अररिया में डिजिटल माध्यम से प्रसारित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को देखा और सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला मंत्री कनकलता झा और सुष्मिता ठाकुर, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, पूजा आनंदा, सोशल मीडिया जिला संयोजक नृपेन कुमार सिंह, नगर महामंत्री संजीत कुमार मुच्छू, भाजयुमो जिला महामंत्री आनंद मोहन झा, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष कुमार झा, ज्योति भगत, पूनम यादव, अनु देवी, विनिता देवी, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, अशोक चौधरी, अनिल कुमार मंडल, सतीश कुमार और नीतीश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला गया, जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon