ARARIA NEWS : विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को जनता ने नकारा – भाजपा नेता प्रवीण कुमार

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : भाजपा नेता और विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने विपक्ष की ‘इंडी गठबंधन वोटर अधिकार यात्रा’ को ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष की यह ‘झूठ और फरेब’ की यात्रा रही, जिसे जनता ने सिरे से नकार दिया। एक प्रेस बयान जारी करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि यह यात्रा ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ से ज्यादा कुछ नहीं थी, और जनता का इससे कोई जुड़ाव नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता विकास चाहती है, लेकिन विपक्ष पूरे यात्रा के दौरान केवल झूठ फैलाने में व्यस्त रहा। प्रवीण कुमार ने कहा कि यात्रा की विफलता से हताश होकर विपक्ष के समर्थक सारी मर्यादाएं तोड़कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के जागरूक मतदाताओं ने इस ‘लक्ष्यहीन’ यात्रा से दूरी बनाकर यह साफ संदेश दिया है कि वे ‘विदेशी घुसपैठियों’ और ‘फर्जी वोटरों’ को मतदाता सूची से बाहर करने के अभियान के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ कांग्रेस और राजद का इतिहास रहा है, और इस यात्रा की विफलता ने उनके एजेंडे को उजागर कर दिया है। प्रवीण कुमार ने कहा कि राहुल और तेजस्वी ने स्वयं को ऐसे पेश किया, जैसे वे राज करने के लिए ही पैदा हुए हैं, और जनता ने उनका राज छीनकर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आने वाले चुनाव में उन्हें माकूल जवाब देगी, जो ‘माता का अपमान’ करते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon