तीन दिवसीय गैर आवासीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को दी गई नई-नई जानकारी

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में समावेशी शिक्षा संभाग अंतर्गत तीन दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इसमें प्रतिदिन चालीस-चालीस शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार एवं दिनेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था । मौके पर प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक दिनश कुमार दिनकर ने बताया कि समावेशी शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों को ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां सभी बच्चे, चाहे उनकी शारीरिक, सामाजिक या भाषाई पृष्ठभूमि कुछ भी हो, एकसाथ सामान्य कक्षाओं में शिक्षा प्राप्त करते हैं ।

इसकाउद्देश्य हर बच्चे को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें सीखने व बढने के लिए एक मूल्यवान और समर्थित महसूस कराना है । इसी के तहत दिव्यांग बच्चों को उच्चतम शिक्षा कैसे दी जाए, इसपर पहल की जा रही है । मौके पर नेत्र से दिव्यांग बच्चों को कैसे शिक्षा दें, उन्हें घर से विद्यालय कैसे लाएं आदि से संबंधित विषय-वस्तु से शिक्षकों को परिचय कराया गया । प्रशिक्षण पा रहे प्रतिभागी शिक्षकों ने चार्ट बनाकर इसे स्वयं समझने की भी कोशिश कर रहे थे । इसमें प्रशिक्षण पा रहे शिक्षक शशि कुमार सुमन, निधि कुमारी, प्रीति कुमारी, बबली कुमारी, सितारा प्रवीण, ईशा कुमारी, किरणवेदी सिंह, पूजा कुमारी, रौनक कुमार सिंह, रविंद्र रजक, गीतांजली कुमारी, निरंजन गोस्वामी, सुमन कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह, नूतन कुमारी, रीता कुमारी, रेणु भारती, लक्ष्मी कुमारी, गुमारी आस्था मिश्रा आदि चार्ट बनाकर प्रशिक्षण प्राप्त करते दिखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *