PURNIA NEWS : रूपौली में जयसिंह सुरमा मेला का आगाज़, नाव-दौड़ प्रतियोगिता में होगा जबरदस्त मुकाबला

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली प्रखंड क्षेत्र में 4 सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक जयसिंह सुरमा मेला और नाव-दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक शंकर सिंह करेंगे, जबकि दूसरे दिन यानी 5 सितंबर को बरारी से जदयू विधायक विजय सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। मेला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि परंपरागत रूप से भादो मास शुक्ल पक्ष एकादशी को हर साल इस आयोजन का भव्य आयोजन किया जाता है, जो लगातार दो दिनों तक चलता है।

इस दौरान नाव-दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से नाविक अपनी-अपनी नाव लेकर शामिल होते हैं और जीतने वालों को पुरस्कृत भी किया जाता है। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहते हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *