PURNIA NEWS : के. हाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉटरी कारोबार में संलिप्त 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हनुमान बाग, प्रभात कॉलोनी में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और नकदी बरामद की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पकड़े गए मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ सन्नी के नेतृत्व में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।

बरामदगी में 22,279 लॉटरी टिकट, 9 मोबाइल फोन, 64,930 रुपये नकद, एक कार और तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्णिया, सहरसा और आस-पास के जिलों के युवक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग पश्चिम बंगाल से अवैध लॉटरी टिकट लाकर स्थानीय बाजार में बेचने का काम कर रहे थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *