SAHARSA NEWS : आगामी में 04 सितंबर को ‘बिहार बंद’ का आह्वान, एक साथ मिलकर माँ के सम्मान की रक्षा करें

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार की जनता को एकजुट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में, एक दिवसीय ‘बिहार बंद’ का आह्वान किया गया है। यह बंद 04 सितंबर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।इस संबंध में एनडीए महिला प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार की गई।विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कहा, “दरभंगा में प्रधानमंत्री की माताजी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी ने न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे बिहार की आत्मा को आहत किया है। यह सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि हर बिहारी की माँ का अपमान है।

माँ के सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, और इस आह्वान के माध्यम से हम अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हैं।यह ‘बिहार बंद’ बिहार के हर नागरिक को अपनी एकजुटता दिखाने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. रंजन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस बंद में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लें और दिखा दें कि बिहार माँ के सम्मान के लिए एकजुट है।इस बंद का उद्देश्य राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक है। यह बिहार की संस्कृति और मूल्यों का प्रतिबिंब है, जहाँ माँ का सम्मान सर्वोपरि है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों से अनुरोध है कि वे इस बंद का समर्थन करें और अपनी एकजुटता दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *