PURNIA NEWS : मां के अपमान के खिलाफ 4 सितंबर को बिहार बंद, एनडीए ने किया आह्वान

PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के अपमान को लेकर कांग्रेस और राजद पर हमला तेज हो गया है। इसको लेकर एनडीए महिला मोर्चा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। मंगलवार को विधायक विजय खेमका ने एनडीए के जिला नेताओं के साथ मधुवनी बाजार, भट्ठा बाजार और खुसकीबाग में जनसंपर्क कर व्यापारियों और आम नागरिकों से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह बंद महागठबंधन के नेताओं की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जनता का शांतिपूर्ण विरोध होगा। खेमका ने स्पष्ट किया कि मेडिकल और अन्य आवश्यक सेवाएं इससे प्रभावित नहीं होंगी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, महिला मोर्चा की नेतृत्‍वकारी सदस्य, राजेंद्र यादव, प्रकाश सिंह पटेल, अविनाश सिंह, रमेश कुशवाहा और सौरभ झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *