SAHARSA NEWS,अजय कुमार : शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी कन्या मध्य विद्यालय, महिषी की शिक्षिका रजनी कुमारी। वर्तमान में रजनी कुमारी बिहार लोक सभा आयोग़ द्वारा प्रोन्नत होकर प्राथमिक विद्यालय रजौरा, कहरा में प्रधान शिक्षिका में पदस्थापित हैं।केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से इतिहास में स्नातक और बीएड उत्तीर्ण रजनी बिहार सरकार में शिक्षिका बनने से पूर्व राजधानी दिल्ली के विभिन्न प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में अध्यापन करा चुकी हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर अपने छात्र – छात्राओं के बीच बहुत ही लोकप्रिय शिक्षिका रही हैं।एक शिक्षित परिवार से आने वाली शिक्षिका रजनी कुमारी के पिता देश के विख्यात कंस्ट्रक्शन कंपनी में सहायक पद से सेवानिवृत्त हैं। एकमात्र छोटा भाई राहुल कश्यप भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई से उच्च शिक्षा लेकर एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में लंदन में अपने परिवार के संग रहते हैं। इनके छोटे चाचा डॉ बबल कांत झा जेएनयू से पीएचडी करके कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट क्लीवलैंड, अमेरिका में वैज्ञानिक हैं।सहरसा सहित गांव महिषी में अनेकों शिक्षाविद और शुभेच्छु ने रजनी को बधाई प्रेषित किया है जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानाध्यक चंद्र मोहन झा, संजय कुमार झा, शिक्षक डोली कुमारी, सुधीर कुमार, ग्रामीण प्रतिभा चौधरी मदन मोहन ठाकुर,अमित आनंद सहित अन्य शामिल है। Post navigationSAHARSA NEWS : प्रधानमंत्री के दिवंगत माताजी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन SAHARSA NEWS : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा सरकार की दमनात्मक कार्रवाइयों का पूरजोर विरोध प्रदर्शन