Saharsa News: नगर आयुक्त के साथ वार्ता पश्चात निगम सफाई कर्मियों की पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त

सहरसा, अजय कुमार: Saharsa News विगत पांच दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मियों के जारी हड़ताल मंगलवार को नगर निगम आयुक्त के साथ वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। बुधवार से सफाई कर्मी अपने काम पर लौटेंगे। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा सहित उपायुक्त मो.शाहिद,उप महापौर उमर हयात गुड्डू सहित अन्य के सफाई कर्मियों के साथ घंटों वार्ता के बाद उनकी सभी जायज मांगों को माने जाने के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री झा ने कहा कि सफाई कर्मियों की सभी जायज मांगों पर सहमति बनी है।पिछले पांच वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों के वेतन वृद्धि की सहमति बनी है। वही अकुशल सफाई कर्मियों को अर्धकुशल एवं अर्धकुशल सफाई कर्मियों को प्रोन्नति देकर कुशल मजदूर के वेतन में नियमानुसार वृद्धि की जाएगी।

इसके लिए आगामी 16 जनवरी को होनेवाली निगम के बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही ईपीएफ की समस्या को लेकर सफाई कर्मियों के ई केवाईसी के लिए निगम परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। ई केवाईसी के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही पांच दिनों के हड़ताल अवधि के वेतन देने पर भी सहमति बनी है। वहीं इस बाबत सफाई कर्मी संघ के अमर कुमार मल्लिक ने कहा कि सफाई कर्मी आश्वासन के सहारे ठगे जाते रहे हैं। आगामी 16 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में इस निर्णय के आलोक में फैसला नहीं लिया जाता है तो पुनः 19 जनवरी से सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।

ज्ञात हो कि सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता सोमवार को निगम कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मियों के जारी हड़ताल की विस्तृत जानकारी ली थी। उन्होंने सफाई कर्मियों के सभी जायज मांगों को लेकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। मौके पर सफाई कर्मी रामचंद्र मल्लिक, अमर मल्लिक, निर्मला देवी, दुलारी देवी, नीलम देवी, पंकज मल्लिक, विकास मल्लिक, राजू मल्लिक, रौशन मल्लिक, विलास कुमार, प्रदीप मल्लिक, अंजली देवी, प्रमिला देवी, भारती देवी, राजू मल्लिक चंद्र किशोर मल्लिक, किरण देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *