अभाविप कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

पूर्णिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्थानीय कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नगर मंत्री आर्यन यादव ने डॉ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने उनके शिक्षकीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने जीवन भर शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार माना और अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि एक शिक्षक देश का सबसे मजबूत स्तंभ होता है।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में माता-पिता और गुरुओं के आदर्शों का पालन करें और राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम में जिला संयोजक दीपक चौधरी, प्रांत अनुसूचित जनजाति कार्य सह प्रमुख गणेश मुर्मू, नगर मंत्री आर्यन यादव, कार्यालय सहमंत्री राकेश कुमार, दिपेश कुमार, मनोज कुमार, सुमन कुमार, राहुल कुमार, जयनंदन पटेल, मनोज मुर्मू, विकास मुर्मू, अनुज कुमार, सूरज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर महान शिक्षक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *