PURNEA NEWS : बिहार दिवस के मौके पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार और पूर्णिया की जनता को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति ने देश का मान बढ़ाया है, जिस पर हर बिहारवासी को गर्व है। खेमका ने बताया कि पूर्णिया में ‘राजा सलहेश और माता विषहरी’, ‘माता शीतला’ और ‘सरहुल बाहा’ पर्व को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिलने से सीमांचल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत हुई है। इस साल कोरठबाड़ी, सुखनगर और मधुबनी के प्राचीन शीतला मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा ‘माता शीतला राजकीय महोत्सव’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। विधायक ने कहा, “यह महोत्सव धार्मिक आस्था का सम्मान तो करता ही है, साथ ही स्थानीय कला-संस्कृति को भी नई ऊँचाई देता है।” उन्होंने NDA सरकार का इसकी स्वीकृति के लिए आभार जताया और पूर्णिया के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *