PURNIA NEWS : अमौर में 30 बेड वाले नए अस्पताल भवन का विधायक अख्तरूल इमान ने किया शिलान्यास

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को विधायक अख्तरूल इमान ने 30 बेड क्षमता वाले नए अस्पताल भवन का शिलान्यास फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से अमौर विधानसभा क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक दूर होगी। वर्तमान में यह क्षेत्र का एकमात्र रेफरल अस्पताल है, जहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों और मरीजों दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से लगातार पहल और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतामुल हक के सहयोग से यह भवन स्वीकृत हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र के विकास कार्य प्राथमिकता पर जारी रहेंगे और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण और समयानुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। शिलान्यास अवसर पर विधायक प्रतिनिधि फरहान यजदानी, मोहम्मद आजम रब्बानी, जैनुल, सद्दाम हुसैन, मुकर्रम आलम, शाहिद आलम सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon