PURNIA NEWS : डॉ. के.के. चौधरी ‘वियोगी’ के ग़ज़ल संग्रह “मेरा इश्क सूफियाना” का लोकार्पण

PURNIA NEWS : शिक्षक दिवस के अवसर पर सहयोग स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान के परिसर में डॉ. के.के. चौधरी ‘वियोगी’ के ग़ज़ल संग्रह “मेरा इश्क सूफियाना” का लोकार्पण एवं समीक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने किया। आकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. प्रभात नारायण झा की अध्यक्षता और बी.एन.एम.यू. मधेपुरा के पूर्व विभागाध्यक्ष व लोकपाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश मंडल, हिंदी जगत के वरिष्ठ विद्वान एवं पूर्व डीपीओ डॉ. रामनरेश भक्त, पूर्णिया महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकिता विश्वकर्मा तथा बिहार सरकार के पूर्व विशेष सचिव अरविन्द कुमार झा ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने संग्रह को “ग़ज़ल का नवरस” बताते हुए इसे पठनीय एवं संग्रहणीय कृति करार दिया। उनका मानना था कि प्यार और विविध रंगों से सराबोर यह पुस्तक खासकर युवाओं को आकर्षित करेगी।

ग़ज़लों की गेयता पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह संग्रह अंधेरे से जूझते दीपक की भांति आशा और संवेदनाओं को जीवंत करता है। अपने लेखकीय वक्तव्य में डॉ. के.के. चौधरी ने बताया कि यह उनकी पहली एकल कृति है। इससे पहले उनकी दो साझा एवं दो संपादित कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं। मौके पर सुनील समदर्शी, संजय सनातन, नीतू रानी, स्वीटी झा, रंजित तिवारी, गोविंद कुमार, विद्या भारती, अमित झा, केदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सोनू निगम सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर बारह कवि एवं साहित्यकारों को शॉल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *