SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर के हाई स्कूल मैदान में कल रविवार से बलभद्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर कलवार समाज के नेतृत्व में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर हाई स्कूल परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया है। वही शहर के चौक चौराहा पर अतिथियों के स्वागत के लिए जगह जगह तोरण द्वारा भी बनाया गया है। आयोजित कार्यक्रम को लेकर आयोजन कमेटी से जुड़े सदस्यों ने बताया कि हाई स्कूल मैदान में कुलदेवता भगवान बलभद्र की भव्य तरीके से पूजा अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद रमा देवी शामिल होंगे।कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी। पूजा अर्चना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ भव्य जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सहरसा की स्मृति सिंह,पूर्णिया की डोली लाडली के अलावा पटना के शंकर बिहारी एवं मधेपुरा के अर्जुन रॉकी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी। इधर कार्यक्रम में अधिक से अधिक कलवार समाज के लोग पहुंचे। इसकी अपील आयोजन कमेटी द्वारा की गई है। Post navigationSAHARSA NEWS: मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा रविवार को करेंगे बाबा गणिनाथ गोविन्द के प्रथम पूजनोत्सव का उद्घाटन SAHARSA NEWS : महिषी उग्रतारा मंदिर परिसर में एक दिवसीय सरस्वती संवाद सह संस्कृतोत्सव कार्यक्रम आयोजित