PURNIA NEWS : प्रशांत किशोर 8 सितंबर को आएंगे रूपौली, रूपौली हाई स्कूल मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : बिहार में समग्र व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ शुरू की गई ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के अंतर्गत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पूर्णिया के रूपौली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा रूपौली हाई स्कूल मैदान में 08 सितंबर (सोमवार) की शाम 01 बजे आयोजित होगी। इसको लेकर जन सुराज नेता अमोद मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया की धरती पर जन सूराज का फिर से एक भव्य रैली का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें रूपौली विधानसभा के संभावित प्रत्याशी समेत जिला संगठन के सभी पदाधिकारी इस रैली को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत 20 मई से सारण जिले के सिताब दियारा से हुई थी। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत करना है। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के सपने को साकार करने के लिए प्रशांत किशोर एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकले हैं। जन ससुराज के वरिष्ठ नेता कुमार नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की पूर्णिया के रुपौली में भव्य स्वागत होगा, जिसमें यहां की बदहाली सहित अनेक मुद्दों पर आम जनता का ध्यान आकृष्ट करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य कोर कमेटी सदस्य कुमार नरेंद्र, बी के ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष सदन भगत, अनुमंडल युवा अध्यक्ष राहुल रमन, प्रखंड अध्यक्ष सजल मंडल, मुख्य प्रवक्ता सिकंदर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon