Nitish Kumar oath ceremony: 20 नवंबर गांधी मैदान: नीतीश कुमार 10वीं बार CM शपथ लेंगे, JDU नेता का जोरदार ऐलान

पूर्णिया: Nitish Kumar oath ceremony बिहार JDU के वरिष्ठ नेता मो. वसीम कमाली ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया कि 20 नवंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कमाली ने कहा, “गरीबों, मजलूमों, किसानों, नौजवानों और मजदूरों की सरकार एक बार फिर लौट रही है।

13 करोड़ बिहारियों ने प्रचंड बहुमत देकर इतिहास रच दिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जीत के बाद पूरा प्रदेश खुशी से झूम रहा है। नीतीश जी ने जो सुशासन का मॉडल दिया, आज पूरा देश उसका अनुसरण कर रहा है।” कमाली ने बिहार की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए मुबारकबाद दी और कहा कि 20 नवंबर का गांधी मैदान फिर गवाह बनेगा कि बिहार एक बार फिर नीतीश के हाथों सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *