कांग्रेस का निशाना – “इंडिया गठबंधन के मैनिफेस्टो से डरा एनडीए, अब रेवड़ी बांटकर जनता को बहलाने की कोशिश”

पूर्णिया: कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने केंद्र सरकार और एनडीए पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के मैनिफेस्टो ने भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही एनडीए रोज नई-नई “रेवड़ियां” बांटने में जुट गया है—कभी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, कभी वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर ₹1100, तो कभी बेरोजगारों को ₹10,000 सहायता और ₹2 लाख तक का लोन देने की बातें की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी नीतियां इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र के सामने फीकी पड़ रही हैं।

रिंकू यादव ने जीएसटी को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि यही सरकार पहले दूध, दही और मक्कन पर “गब्बर सिंह टैक्स” लगाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही थी, अब वही दरें कम करके खुद की पीठ थपथपा रही है और प्रधानमंत्री को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने इसे “अजीब विडंबना” बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब टैक्स कटौती को अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बता रही हैं, जबकि इन्हीं टैक्सों ने पहले जनता का खून सुखा दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जब सत्ता खिसकती नजर आ रही है, तो सरकार जनता को ललचाने के लिए ‘लॉलीपॉप’ दिखा रही है, लेकिन जनता अब समझ चुकी है और इस बार उनके दानों में फंसने वाली नहीं है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon