PURNIA NEWS : गुरुकुल सम्मान समारोह – एक अविस्मरणीय क्षण

PURNIA NEWS : मुझे यह बताते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है कि दिनांक 08 सितम्बर 2025 को मध्य विद्यालय मंझेली हाट के प्रांगण में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल दर्ज हुआ। विद्यालय परिवार ने राजकीय पुरस्कार प्राप्त श्री मुकेश नंदन मधुकर, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय मंझेली हाट, को गुरुकुल सम्मान से अलंकृत किया। समारोह का आगाज़ अत्यंत भव्य तरीके से हुआ। मंझेली पेट्रोल पम्प से विद्यालय परिसर तक श्री मधुकर जी, उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार के सदस्य—डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार एवं प्रतिभा कुमारी—को असकॉर्ड टीम के नेतृत्व में पैदल मार्च के साथ लाया गया। जगह-जगह सात निर्धारित पड़ावों पर ग्रामीणों, शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने पुष्प वर्षा और भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय गेट पर पूरे परिवार का पारंपरिक तिलक और फूलों की वर्षा के बीच जबरदस्त अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसका मंत्रोच्चारण शिक्षिका श्रीमती विजय लक्ष्मी ने किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान, गणेश वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बाँध दिया। अभिभावकगण लगातार तालियों और उत्साह से बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे।

मंच संचालन श्री शशिकांत प्रसाद ने किया, जबकि अध्यक्षता श्री मिथिलेश राय ने की। विभिन्न वक्ताओं ने मधुकर सर की सेवाओं और योगदान को याद किया। विशेष रूप से उनके कार्यकाल के प्रथम विद्यालय आदर्श मध्य विद्यालय बिरोली तथा मध्य विद्यालय उथरी पोखरिया की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “श्री मधुकर सर की कर्मनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व ने शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। सम्मान समारोह के मुख्य आकर्षण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्री शशिचंदन चौधरी, सदर विधायक श्री विजय खेमका, श्रीमती नूतन गुप्ता, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, समाजसेवी एवं पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार (डायरेक्टर, मेडिसिटी हॉस्पिटल), उपमेयर श्रीमती पल्लवी गुप्ता, वार्ड पार्षद राजीव कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्री मधुकर एवं उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय परिवार ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का भी अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया।

क्षेत्र के उन अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया जिनके बच्चे इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर आज विभिन्न सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति भी हुई, जो सामाजिक शिक्षा और मूल्यों पर आधारित थी। यह प्रस्तुति दर्शकों को काफी प्रभावित कर गई और खूब सराहना बटोरी। अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों और अभिभावकों के लिए स्नेह-भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सबने साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं—श्रीमती खुशबू कुमारी, अब्दुस सकुर, तबस्सुम आरा, श्री अरुण कुमार साह, श्री बिरजू कुमार, विजय लक्ष्मी, समीम अख्तर, रेखा देवी, चंद्रशेखर साह, विनोद कुमार और अन्य अनेक साथियों—की अथक मेहनत और योगदान रहा। समारोह के अंत में  मुकेश नंदन मधुकर एवं उनकी धर्मपत्नी ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा—
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा परिवार और समाज का है। आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon