पीएम मोदी की रैली को लेकर महिला मोर्चा का जनसंपर्क अभियान तेज, महिलाओं को दिया गया आमंत्रण

पूर्णिया: भाजपा के राष्ट्रीय महिला प्रवासी विस्तारक कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलिवा के नेतृत्व में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और पंचायतों में महिलाओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने बक्साघाट, श्रीधाम, माधोपाड़ा, रामबाग, नया टोला, ततमा टोला, रुई गोला, भट्ठा बाजार, मोती नगर, मधुबनी सहित शहर के कई हिस्सों में जाकर महिलाओं को 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे गुलाबबाग शिशोबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेंट किया।

श्रीमती गिलिवा ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है—चाहे वह उद्यमिता योजना हो, नौकरी में आरक्षण, मानदेय वृद्धि या विभिन्न क्षेत्रों में पहचान की बात हो। उन्होंने पूर्णिया की मातृशक्ति से अपील की कि वे रैली में बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री का स्वागत करें और उनके द्वारा दी जा रही योजनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त करें। इस अभियान में अनुपमा झा, सरिता राय, पंकज कुमारी, गुंजा बेगानी, इंदु सिंह, ममता झा, रुपा ऋषि, करुणा झा, राखी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सक्रिय रहीं और रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *