PURNIA NEWS : पूर्णिया में सम्पन्न हुई अभूतपूर्व और ऐतिहासिक विशाल जनसभा में विधायक विजय खेमका ने देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंगवस्त्र से स्वागत किया और पूर्णिया को मिली विकास की अनेक सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक खेमका ने इस जनसभा को जनता की शक्ति और विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह रैली अपने आप में मिसाल बन गई है। उन्होंने दावा किया कि इस अवसर पर 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्णिया, कोसी, सीमांचल और बिहार के लिए दी गई योजनाएँ इस क्षेत्र की प्रगति को और तेज़ करेंगी।सभा में भारी संख्या में पहुँची नारीशक्ति का विशेष धन्यवाद करते हुए विधायक ने प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने शानदार व्यवस्था कर जनता का दिल जीत लिया है। अंत में विधायक खेमका ने प्रशासन, पुलिस बल और सभी कर्मचारियों व श्रमिकों को उनकी मेहनत और सहयोग के लिए पार्टी की ओर से धन्यवाद दिया। Post navigationPURNIA NEWS : पूर्णिया में पहुँचेगी जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ‘गो-माता संकल्प यात्रा औपचारिकता से आगे बढ़ा संवाद: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को गुंजा बैंगानी ने बताया प्रेरणादायक अनुभव