PURNIA NEWS : स्नातक सत्र 2025–29 – पूर्णिया विश्वविद्यालय में अब तक 36,196 छात्रों का नामांकन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया को स्नातक सत्र 2025–29 हेतु अब तक 63,898 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालिया आँकड़ों में 669 नए आवेदन जुड़े, जिससे कुल आवेदन संख्या बढ़कर 64,567 हो गई है।

संकायवार कुल आवेदन

  • कला : 53,442

  • विज्ञान : 9,685

  • वाणिज्य : 1,440

अब तक का नामांकन

तृतीय मेधा सूची सहित अब तक कुल 36,196 छात्रों ने नामांकन कराया है, जिनमें 22,044 छात्राएँ शामिल हैं।

  • कला : 28,960 (महिला – 18,947)

  • विज्ञान : 6,091 (महिला – 2,727)

  • वाणिज्य : 1,145 (महिला – 370)

माननीय राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री आरिफ मोहम्मद ख़ान ने विश्वविद्यालय में महिला छात्रों की बढ़ी हुई भागीदारी पर प्रसन्नता जताई।

जातिवार नामांकन

  • UR : 5,354

  • SC : 4,456

  • ST : 1,114

  • EWS : 243

  • BC : 9,364

  • EBC : 15,665

यह आँकड़ा दर्शाता है कि पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा तथा वंचित वर्ग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में नामांकन प्रक्रिया से जुड़े हैं।

रिक्त सीटों पर समिति का निर्णय

  • SC–ST की रिक्त सीटें आपस में मर्ज होंगी।

  • EBC–OBC की रिक्त सीटें भी आपस में मर्ज होंगी।

  • EWS की रिक्त सीटें UR वर्ग में समायोजित होंगी।

विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने दोहराया कि नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं छात्रहितकारी रहेगी तथा एक भी सीट रिक्त न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *